मंडला: जिला चिकित्सालय में आरक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण, 49 की हुई जांच
Mandla, Mandla | May 14, 2026 जिला चिकित्सालय में आरक्षक भर्ती के प्रतिभागियों का शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुसार स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। गुरुवार दो बजे तक स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान कुल 49 अभ्यर्थियों की जांच की गई, जिनमें 32 पुरुष एवं 17 महिला अभ्यर्थी शामिल रहे। मेडिकल बोर्ड में डॉ विजय सिंह धुर्वे, डॉ मालती उइके, डॉ गौरव जेटली, डॉ प्रवीण उइके तथा डॉ हेमेंद्र चौहान उपस्थित रहे