नासरीगंज: किसान भवन में आयोजित रबी कार्यशाला में किसानों को जैविक खेती और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई
नासरीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन में बुधवार को प्रखंड स्तरीय रबी कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। सुबह ग्यारह बजे से दोपहर तीन बजे तक चले कार्यक्रम का उद्घाटन प्रमुख योगेश कुमार, उप प्रमुख संतोष कुमार, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी प्रगति कुमारी और प्रखंड कृषि पदाधिकारी प्रवीण कुमार यादव ने संयुक्त रूप से किया। प्रमुख ने कहा कि कार्यशाला स