कानपुर: मोतीझील से राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने निकाली जागरूकता रैली, शत प्रतिशत मतदान करने का किया आह्वान
जागरूकता रैली मोतीझील से हैलट हास्पिटल, गोल चैराहा, रावतपुर क्रासिंग, देवकी चैराहा, नीरक्षीर चैराहा, पाण्डु नगर, शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क तक निकाली गयी राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने कहा की मतदान करना हर नागरिक का अधिकार है, जिन दिव्यांगजन का वोटर लिस्ट में नाम नही शामिल है उनके लिए कानूनी लड़ाई जारी रहेगी।