कानपुर: मकड़ी खेड़ा में सीएनजी पंप के पास अनियंत्रित होकर टेंपो से टकराई कार, कार ड्राइवर घायल
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मकड़ीखेड़ा में सीएनजी पंप के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े टेंपो से टकरा गई और इसके बाद एक घर की क्यारी में जा घुसी। दुर्घटना में कार चला रहा ड्राइवर घायल हुआ है।उपनिरीक्षक सचिन सिरोही ने जानकारी दी की, ड्राइवर को मामूली चोट आई है। प्राथमिक उपचार कराया गया है और प्रकरण में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।