कानपुर: जूही की बम्बुरहिया में तालाब में उतरकर लोगों ने मनाई अंबेडकर जयंती, डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए
जूही की बम्बुरहिया में बीच तालाब में बाबा अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित है। अंबेडकर जयंती के मौके पर लोगों ने तालाब के बीचों-बीच लगी अंबेडकर प्रतिमा में पुष्पांजलि अर्पित की और बाबा अंबेडकर की जयंती मनाई। लोगों ने बताया कि प्रति वर्ष हम लोग इसी तरीके से तालाब में उतरकर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हैं।