कानपुर: सपा विधायक इरफान सोलंकी आगजनी प्रकरण में आज आ सकता है फैसला, भाई रिजवान को लाया गया कानपुर कोर्ट
सपा विधायक इरफान सोलंकी आगजनी प्रकरण में कोर्ट आज फैसला सुना सकती है। सपा विधायक इरफान सोलंकी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी होगी। इसी मामले में उनके भाई रिजवान सोलंकी को कानपुर कोर्ट लाया गया है। रिजवान सोलंकी ने कहा कि उन्होंने कुछ किया नहीं है तो कुछ डर नहीं है। दोनों भाई बेगुनाह साबित होंगे।