फतेहाबाद: शमशाबाद के ग्राम कुतुकपुर में कूलर में करंट लगने से दंपति की मौत, घर में मचा कोहराम, पुलिस ने शवों को भेजा पोस्टमार्टम
थाना शमशाबाद क्षेत्र के गांव कुतकपुर में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर दिया। कूलर में उतरे करंट की चपेट में आने से एक दंपति की मौके पर ही मौत हो गई।मृतकों की पहचान गांव निवासी जगदीश, उम्र 35 वर्ष और उनकी पत्नी शशि, उम्र 32 वर्ष के रूप में हुई है। दोनों पति-पत्नी गांव में किराना स्टोर की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे।