थरथरी: काकन पर गांव के महादलित टोले में भीम समग्र सेवा अभियान के तहत लगा विशेष विकास शिविर
रूखाई पंचायत के काकन पर गांव के बुधवार की दोपहर 12 बजे महादलित टोला में भीम समग्र सेवा अभियान के तहत अनुसूचित जाति एवं जनजाति टोला विशेष विकास शिविर सरकार आपके द्वार, हर टोला, हर परिवार, हर सेवा का आयोजन किया गया। इस विशेष शिविर में पंचायत के बीडीओ राजदेव कुमार रजक ने सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीण को दिया गया।