थरथरी: पुरन्दरपुर गांव में मनोकामना शिव मंदिर में कलश यात्रा निकाली गई
थरथरी प्रखंड के पुरन्दरपुर गांव में मनोकामना शिव मंदिर महादेव स्थान में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शुक्रवार की सुबह दस बजे कलश यात्रा निकाली गई। इन कलश यात्रा में करीब 201 कुंवारी कन्या एवं महिलाओं ने भाग लिया। कलश यात्रा शिव मंदिर परिसर से निकली जो अदलचक, अस्ता गांव होते हुए रायपुर कोयल बिगहा स्थित सूर्य मंदिर पहुंची। जहां से कलश में जलभरी कर वापस लौटें।