थरथरी: धरमपुर गांव में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित, ग्रामीण विकास मंत्री भी उपस्थित रहे
चंडी प्रखंड के धरमपुर गांव में मंगलवार की शाम साढ़े पांच बजे महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने दीप जलाकर की। इन दौरान उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक 10 लाख 63 हजार से ज्यादा जीविका स्वयं सहायता समूह बन चुके हैं। इनसे 1 करोड़ 35 लाख से अधिक परिवार जुड़े हैं। यह संख्या देश के किसी भी राज्य से ज्यादा है।