रामनगर: रामनगर तहसील अंतर्गत बैंक ऑफ इंडिया शाखा बहरामघाट में आधार से संबंधित सेवा शुरू, लोगों को होगा फायदा
रामनगर तहसील अंतर्गत बैंक आफ इंडिया शाखा बहराम घाट में आधार से संबंधित सेवा शुरू हो गई है। आधार अपडेट और संशोधन के लिए अभी तक ग्रामीणों को दूर के केंद्रों पर जाना पड़ता था अब पास में ही या सुविधा उपलब्ध हो गई है। केंद्र संचालक अश्वनी पांडे और रामलला ने बताया यहां पर बायोमैट्रिक अपडेट होता है।आधार एनरोलमेंट की सुविधा है।