बेगूसराय: वार्ड-17 में 14 लाख 33 हजार रुपये की लागत से बनने वाले RCC सड़क और नाले का निर्माण कार्य का मेयर ने किया शिलान्यास
नगर निगम क्षेत्र के वार्ड-17 में 14 लाख 33 हजार रुपये से बनने वाले RCC सड़क सह नाला निर्माण कार्य का मेयर पिंकी देवी ने शुक्रवार की दोपहर 03:00 बजे शिलान्यास किया. इस मौके पर संबोधित करते हुए मेयर ने कहा कि वार्ड- 17 में पसपुरा मुख्य सड़क से पासवान टोला होते हुए पंडित जी के घर से पप्पू साह के घर तक RCC सड़क सह नाला निर्माण कार्य कराया जाएगा.