कुर्था: कुर्था प्रखंड परिसर में ‘हल्ला बोल’ कार्यक्रम के तहत धरना, विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा
Kurtha, Arwal | Apr 13, 2026 प्रखंड परिसर कुर्था में सोमवार को ‘हल्ला बोल कार्यक्रम’ के तहत शोषित समाज दल के कार्यकर्ताओं द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने प्रखंड प्रशासन के समक्ष विभिन्न मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।धरना के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने अमर शहीद जगदेव प्रसाद सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार कार्य में पारदर्शिता की मांग की गई।