खिजरसराय: प्रशासन की बालू माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, 4 ट्रैक्टर जब्त
खिजरसराय थाना क्षेत्र के इंजीनियरिंग कॉलेज के पास फल्गु नदी में अवैध बालू उत्खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है।नीमचक बथानी एसडीओ केशव आनंद और डीएसपी सुरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में छापेमारी की गई। इस दौरान अवैध उत्खनन में लगे चार ट्रैक्टरों को जब्त किया गया।छापेमारी के बाद सभी जब्त ट्रैक्टरों को खिजरसराय थाना की पुलिस के हवाले कर दिया गया है।