बदलापुर: बदलापुर के विभिन्न गांवों में शाम होते ही दिखाई देने लगा रहस्यमयी ड्रोन, मचा हड़कंप
बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न गांव में शुक्रवार की शाम लगभग 7:00 बजे से ही आसमान में चार से पांच की संख्या में रहस्यमयी ड्रोन उड़ने देखा गया. जानकारी के मुताबिक घनश्यामपुर, बटाऊवीर, शाहपुरसानी कुशहा, बडेरी आदि गांव में रहस्यमई ड्रोन उड़ने दिखाई दिए. वहीं एसपी ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि संदिग्ध जानकारी तत्काल पुलिस को दें.