बदलापुर: तियरा में स्थित पीजी कॉलेज में छात्रों को विधायक ने वितरित किए स्मार्टफोन
उत्तर प्रदेश सरकार की स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत ब्रह्मलीन श्री पुजारी महराज पीजी कॉलेज तियरा में विद्यार्थियों को मुफ्त स्मार्ट फोन वितरित किया गया. बदलापुर के भाजपा विधायक रमेश चंद्र ने कहा कि यह स्मार्टफोन स्नातक सहित अन्य कोर्स कर रहे युवाओं के दिए जा रहे हैं. प्रदेश सरकार ने वर्ष 2021 में यह योजना शुरू की थी।