खुरई: महिला बाल विकास विभाग के सुपरवाइजर ने परियोजना अधिकारी और जिला अधिकारी पर आरोप लगाए, पैसे न मिलने पर 4 बार बदला सेक्टर
Khurai, Sagar | Mar 1, 2025 शनिवार को खुरई के महिला बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर ने दोपहर लगभग 3 बजे मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उनके विभाग की प्रभारी परियोजना अधिकारी व जिला कार्यक्रम अधिकारी 50 हजार की मांग कर रहे हैं। पैसे नहीं देने पर पिछले डेढ़ साल में उनके 4 बार सेक्टर बदल दिए। उनको 40 किलोमीटर दूर के सेक्टर दिए हैं। प्रभार नहीं लेने पर निलंबन का नोटिस भेजा है।