खुरई: मुकारमपुर गांव में पैसे के लेनदेन को लेकर परिवार पर हमला, पिता और दो बेटे घायल, सागर रेफर
Khurai, Sagar | Feb 27, 2025 गुरुवार शाम लगभग 6 बजे मुकारमपुर गांव में पैसों के लेनदेन को लेकर एक परिवार पर पड़ोसियों ने किया डंडों व लोहे की रॉड से हमला। हमले में पिता और उसके दो बेटे गंभीर घायल हो गए। घायल राकेश कुशवाहा ने बताया कि वह फसल कटाई की मजदूरों का ठेकेदार है उसके पड़ोसी मजदूरी मांग रहे थे जबकि उनमें से किसी ने मजदूरी नहीं की। इसी को लेकर हमला कर दिया।