खुरई: शिव बारात देखकर लौट रहे युवक पर उत्कृष्ट विद्यालय के कुछ युवकों ने डंडों और लोहे के पाइपों से हमला कर घायल कर दिया
Khurai, Sagar | Feb 26, 2025 बुधवार शाम लगभग 5 बजे शिव बारात देखकर लौट रहे एक 18 वर्षीय युवक पर उत्कृष्ट विद्यालय के पास कुछ युवकों ने डंडों व लोहे के पाइपों से हमला कर दिया। घटना को देख बाजार के लोग भी सकते में आ गए। घायल युवक सहोद्रा बाई राय वार्ड का बताया जा रहा है। घायल युवक को खुरई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस जांच में जुटी।