खुरई: शास डिग्री कॉलेज की छात्रा से बाहरी युवक ने छेड़खानी की, थप्पड़ मारे, आरोपी पर मामला दर्ज
Khurai, Sagar | Feb 28, 2025 शुक्रवार शाम लगभग 4 बजे देहात थाने में शा. डिग्री कॉलेज की फर्स्ट ईयर की छात्रा ने उससे कालेज में हुई छेड़खानी और मारपीट का मामला दर्ज कराया है। दरअसल आरोपी युवक कुछ सालों तक छात्रा के ही गांव में एक साथ पढ़ते थे। बाद में युवक अपने गांव चला गया। लेकिन बाद में मोबाइल पर दोस्ती बढ़ाने के लिए मैसेज करने लगा जवाब नहीं देने पर कालेज में आकर मारपीट और छेड़खानी की