भितरवार: पैरा गांव में पुल ना होने से शव को ले जाते समय नदी पार करते नजर आए ग्रामीण, सामने आया वीडियो
जान हथेली पर रखकर अंतिम संस्कार, मुक्तिधाम तक पहुंचना बड़ी चुनौती। पुल या रपटा के लिए ग्रामीण कई बार मांग कर चुके हैं प्रशासन की अनदेखी। ग्राम पंचायत कैथी के गांव पैरा का है मामला। जानकारी मिलने के बाद पहुंचे। क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह राठोर दिया आश्वासन। शासन स्तर से जो भी हो सकता है वह शीघ्र से शीघ्र करा कर समस्या का समाधान कराए जाने का प्रयास किया जाएगा।