भितरवार: मलेरिया विभाग की टीम कन्या छात्रावास पहुंची, डेंगू लार्वा का किया सर्वे, छात्राओं को भी किया जागरूक
खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर नगर के वार्ड क्रमांक चार स्थित शासकीय उत्कृष्ट कन्या छात्रावास में मलेरिया विभाग की टीम पहुंची। जहां पर पहले डेंगू का लार्वा को लेकर सर्वे किया। छात्रावास की छात्राओं को डेंगू और मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम को लेकर जागरूक किया।