कौशाम्बी: तालाब में डूबने से 13 वर्षीय किशोर की मौत
चरवा थाना क्षेत्र के चौराडीह गांव में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हुआ। गांव निवासी रामलाल का 13 वर्षीय पुत्र अखिलेश कुमार दोपहर करीब तीन बजे घर से लगभग 300 मीटर दूर तालाब के पास शौच के लिए गया था। परिजनों के अनुसार पैर फिसलने से वह तालाब के गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इसी दौरान ग्रामीणों ने तालाब में किशोर का शव उतराता देखा। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकालकर डॉक्टर के पास पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मौत की खबर मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और रो-रोकर बेहाल हो गए। अखिलेश नौ भाई-बहनों में सबसे छोटा था। घटना से गांव में भी मातम छा गया।
📍 स्थान: चौराडीह गांव, थाना चरवा, कौशाम्बी
🕓 घटना: शुक्रवार, करीब 4 बजे
#कौशाम्बी #चरवा #चौराडीह #तालाब #डूबनेसेमौत हादसा KaushambiNews BreakingNews UPNew @uppolice @inc_uttarpradesh @cmoffice_up @up.tak
Manjhanpur, Kaushambi | Sep 11, 2026