प्रतापगढ़: बनपुरवा नहर पर साइकिल चालक को बाइक सवार ने मारी टक्कर, दोनों घायल जिला अस्पताल में भर्ती
प्रतापगढ़ जनपद के वन पुरवा गांव निवासी शब्बीर अली 60 साइकिल से घर जा रहे थे। सुल्तानपुर जनपद के चांदा थाना अंतर्गत नरैनी गांव निवासी रामजीत 35 बाइक से शनिवार की रात करीब 8 बजे साइकिल चालक को जोरदार टक्कर मार दी । जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को एंबुलेंस से जिला मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ में लाकर भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार चल रहा है।