भिंड नगर: सरमन मेमोरियल स्कूल के 21 छात्रों ने 90% से अधिक अंक पाकर किया नाम रोशन, संचालक ने किया सम्मान
भिंड के सरमन मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा घोषित कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया है। स्कूल के कुल 21 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर टॉप किया।इसी उपलब्धि पर गुरुवार दोपहर 2 बजे विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया