राखी बाजार के दौरान प्रशिक्षार्थियों ने जिला कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत को अपने हाथों से तैयार की गई राखियां बांधीं। श्रीमती दुलेश्वरी जोशी, ग्राम टेकाडीह (जागृति स्व सहायता समूह), श्रीमती बल्का देहरे, डोकराभाटा तथा प्रशिक्षक श्रीमती राजेश्वरी अग्रवाल ने दोनों अधिकारियों को राखी बांधी।
इस अवसर पर प्रशिक्षार्थियों ने बताया कि आरसेटी में प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने राखी निर्माण का हुनर सीखा है। प्रशिक्षण से प्राप्त कौशल को अब वे त्योहारों एवं अन्य अवसरों पर उत्पाद तैयार कर आय अर्जित करने के साधन के रूप में विकसित करना चाहती हैं। उनका प्रयास है कि छोटे-छोटे स्वरोजगार कार्यों के माध्यम से परिवार की आय में सहयोग देने के साथ आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बना जा सके।
कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत ने प्रशिक्षार्थियों द्वारा तैयार राखियों और उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने महिलाओं को कौशल का निरंतर उपयोग करते हुए स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने तथा अपने उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए प्रोत्साहित किया और उनके