पटना ग्रामीण: जक्कनपुर थाना क्षेत्र के पोस्टल पार्क में अपराधियों ने चलाई गोली
राजधानी पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र के पोस्टल पार्क गली नंबर-3 बाइक सवार अपराधियों ने चलाई गोली. फायरिंग करने के बाद बाइक सवार अपराधी फरार होने में सफल हो गए. सूचना मिलने के बाद मौके पर जक्कनपुर थाना पुलिस पहुंची जहां से एक खोखा पुलिस ने किया बरामद वही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों को पकड़ने की पुलिस कोशिश कर रही है.