पटना ग्रामीण: दीघा थाना क्षेत्र से हथियार के साथ 3 अपराधी गिरफ्तार, पटना सेंट्रल SP ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी
राजधानी पटना के दीघा थाना क्षेत्र से पुलिस ने तीन अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पटना सेंट्रल एसपी चंद्र प्रकाश ने प्रेस वार्ता के दौरान यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर ये कार्रवाई की गई है।