पटना ग्रामीण: दीदारगंज थाना पुलिस ने चोरी कर रहे एक चोर को किया गिरफ्तार
दीदारगंज थाना अंतर्गत मोहली रोड में एक गोदाम में चोर चोरी कर रहे थे. सूचना मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए दीदारगंज थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर एक अभियुक्त जिसका नाम राकेश कुमार है उसे किया गिरफ्तार. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक पिकअप वाहन एवं एक सीढ़ी भी बरामद किया है.