पटना ग्रामीण: फक्कड़ महतो घाट पर चौथी क्लास का छात्र गंगा में डूबा, बच्चे की तलाश जारी
राजधानी पटना के फक्कड़ महतो घाट पर चौथी क्लास का छात्र डूब गया। लापता छात्र की पहचान नासरीगंज निवासी अजीत शर्मा के पुत्र रणवीर कुमार के तौर पर हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम बच्चे की तलाश में जुटी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक रणवीर अपने 3 दोस्तों के साथ घाट पर पहुंचा था। नहाने के दौरान ये हादसा हो गया।