पटना ग्रामीण: अटल पथ पर तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, मौके पर युवक की मौत, बैलेंस बिगड़ने से हुआ हादसा
अटल पथ पर राजीव नगर रोड नंबर 8 डी के पास एक तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना है कि दो बाइक एक ही लेने में तेज रफ्तार से आ रहे थे, इस दौरान एक बाइक का बैलेंस बिगड़ गया और डिवाइडर से जा टकराया, जिससे यह हादसा हुआ।