कटोरिया: जखाजोर गांव में घरेलू कलह के कारण एक व्यक्ति ने सल्फास खाया, सीएचसी कटोरिया में भर्ती
Katoria, Banka | Jul 25, 2026 जखाजोर गांव में शनिवार सुबह करीब दस बजे घरेलु कलह को लेकर लूझो यादव ने सल्फास खा लिया। जिससे उनकी हालत बिगड़ गयी। परिजनों को जब जानकारी हुई तो आनन-फानन उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में भर्ती कराया। जहां डाॅक्टर विनोद कुमार द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया गया।