हरिद्वार: डीएम कर्मेंद्र सिंह ने किया रोशनाबाद बाल गृह का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
हरिद्वार के डीएम कर्मेंद्र सिंह ने आज शाम रोशनाबाद बाल गृह का औचक निरीक्षण किया और बाल गृह में बंद बालकों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने खुद बालकों से बातचीत कर उन्हे मिलने वाली खान पान की वस्तुओं, स्वास्थ्य और सुरक्षा के बारे में भी जाना। डीएम ने बाल गृह अधीक्षक को व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए और कानूनी तथा मानवीय व्यवहार का ध्यान रखने को कहा।