हरिद्वार: रेलवे स्टेशन हरिद्वार पर ट्रेन मैनेजर और लोको पायलटों ने लाइन बॉक्स की सुविधा बंद करने के विरोध में दिया धरना
लाइन बॉक्स सुविधा बंद करने के विरोध में आज ट्रेन मैनेजर और लोको पायलटों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर एक दिवसीय धरना दिया। रेल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और लाइन बॉक्स सुविधा जारी रखने की मांग भी की गई। AIGC के शाखा सचिव भूपेन्द्र कुमार ने कहा कि लाइन बॉक्स की जगह ट्रॉली बैग सुरक्षित नहीं है, लिहाजा यह फैसला बदला जाए।