हरिद्वार: मॉडल कॉलोनी में घुसे मॉनिटर लिजर्ड को वन विभाग की टीम ने ढाई घंटे की मशक्कत के बाद किया रेस्क्यू
बुधवार शाम मॉडल कालोनी में घुसे मॉनिटरिंग लिजार्ड ने जमकर हंगामा काटा। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ढाई घंटे तक मॉनिटरिंग लिजार्ड को पकड़ने के लिए जूझती रही। कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार उसे पकड़ा जा सका। इस दौरान कालोनी में हड़कंप मचा रहा। लोग अपने घरों में ही दुबके रहे। वन विभाग ने मॉनिटरिंग लिजार्ड को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।