कुरई: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पेंच टाइगर रिजर्व में वृक्षारोपण कार्य जारी
Kurai, Seoni | Jun 7, 2026 सिवनी के पेंच टाइगर रिजर्व प्रबंधन द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में वृक्षारोपण कार्य जारी है। रविवार को बताया गया कि अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देना है। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मिलकर कार्यालय और अन्य क्षेत्रों में पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।