प्रतापगढ़: घाटमपुर रेलवे क्रॉसिंग पर दवा लेने जा रहे युवक की ट्रेन से कटकर हुई मौत, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम के लिए
घाटमपुर गांव निवासी नीरज गौतम 28 वर्ष पुत्र रमेश चंद्र शनिवार शाम 6.30 बजे घर से दवा लेने के लिए पृथ्वीगंज बाजार जा रहा था जैसे ही वह घाटमपुर रेलवे क्रॉसिंग पार कर रहा था। कि प्रतापगढ़ से मुगल सराय जा रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया जिसकी मौके पर मौत हो गई ।सूचना पर पहुंचे पृथ्वीगंज चौकी प्रभारी अनीश कुमार यादव ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया