हरिद्वार: हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने ब्रह्मपुरी कॉलोनी में दबिश देकर एक वारंटी को किया गिरफ्तार, न्यायालय से चल रहा था वांछित
हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने आज ब्रह्मपुरी कॉलोनी में दबिश देकर एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम तरुण नेगी है। आरोपी के खिलाफ न्यायालय में मुकदमा चल रहा है और वह लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था। गैर जमानत वारंट जारी होने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी की गई है।