पिंड्रा: वाराणसी में घर का नक्शा बनवाने के लिए अब नहीं लगाना पड़ेगा प्राधिकरण ऑफिस का चक्कर, ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू
वाराणसी विकास प्राधिकरण ने शासन के निर्देश के बाद अब प्राधिकरण क्षेत्र में आने वाले लोगो के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कर दी। अब घर बैठे ही लोग ऑनलाइन अपने घर का नक्शा बनवा सकते हैं। अधिकारियों के अनुसार ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू होने से लोगो का समय बचेगा और भ्रष्टाचार पर नकेल कसी जा सकेगी।