भीलवाड़ा: अल्प मानदेय और शोषण के बीच कट रहा जीवन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, सरकार हमारी मांगें मानकर जीवन की मुख्य धारा से जोड़े
भीलवाड़ा। राजस्थान पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संघ, भीलवाड़ा द्वारा आज बुधवार को दोपहर 12 बजे प्रदेशाध्यक्ष प्रवीन जसरापुर के आह्वान पर राजस्थान के मुख्यमंत्री महोदय के नाम जिला कलेक्टर भीलवाड़ा को एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन विद्यालय सहायक संघ के जिला अध्यक्ष महावीर प्रसाद स्वर्णकार के नेतृत्व में दिया गया।