गुना: कॉकरोच पार्टी पर गुना में पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह का बयान बांग्लादेश और पाकिस्तान की फॉलोइंग ज्यादा हम कीड़े मकोड़े नही
सोशल मीडिया पर छाई कॉकरोच जनता पार्टी पर गुना में 8 जून को प्रेस वार्ता में पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह ने बड़ा बयान दिया। कहा, कॉकरोच पार्टी में बांग्लादेश और पाकिस्तान की फॉलोइंग ज्यादा है हम कोई कीड़े मकोड़े या कॉकरोच नहीं मनुष्य है। नेपाल या अन्य जगह जो हुआ वह भारत में कभी नहीं होगा, यहां कानून संविधान है। बच्चों को अवसर दें प्रेशर ना डालें।