मुंगेर: मुंगेर में विकास योजनाओं की समीक्षा, ललन सिंह जल संकट पर गंभीर, हर घर जलापूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश
Munger, Munger | May 17, 2026 केंद्रीय मंत्री सह मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन रविवार को जिला परिषद सभागार पहुंचे, जहां उन्होंने जिले में संचालित विकास परियोजनाओं और जन उपयोगी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में मुंगेर विधायक कुमार प्रणय, जमालपुर विधायक नचिकेता मंडल, जिलाधिकारी निखिल धनराज समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।