रजौली: जनगणना 2027 को लेकर तैयारियाँ तेज़
Rajauli, Nawada | Apr 29, 2026 बुधवार करीब 12 बजे रजौली प्रखंड सभागार में 2027 की जनगणना को सफल बनाने के लिए महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ संजीव कुमार मिश्रा ने की, जिसमें सभी सुपरवाइजर एवं बीएलओ शामिल हुए। बीडीओ ने जनगणना को राष्ट्रीय महत्व का कार्य बताते हुए कहा कि इसके आधार पर देश की योजनाएं बनती हैं।