भोरे: खोरही के समीप हाहा पुल से पुलिस ने एक कार से 1162 बोतल शराब की जब्त, दो तस्कर हुए गिरफ्तार
भूरे थाना क्षेत्र के खोरह के पास हाहा पुल पर शनिवार को पुलिस ने कार्रवाई कर एक 1162 बोतल शराब व एक कार को जब्त कर लिया। वहीं शामिल दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। खबर के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। जिसके आधार पर कार्रवाई की गई। गिरफ्तार तस्कर देवरिया जिला अंतर्गत खामपार थाना क्षेत्र के टरवा निवासी धीरज राय और दिघवारा निवासी कामेश्वर प्रसाद है।