भोरे: भोरे में मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु प्रभात फेरी निकालकर किया गया जागरूक, जिला आइकॉन और बीडीओ ने किया नेतृत्व
भोर में लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु शनिवार को जिला आइकॉन सह ब्रांड एंबेसडर राम पूजन सहनी और बीडीओ दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। प्रखंड कार्यालय परिसर से शुरुआत कर चार मोहनी थाना मोड होकर प्रखंड कार्यालय में आकर समापन किया गया। इस दौरान लोगों से ज्यादा से मतदान करने की अपील की गई।