भोरे: भिंगारी रोड में वाहन जांच के दौरान 3.6 ग्राम स्मैक व दो बाइक को पुलिस ने किया जब्त,पांच लोगों को किया गिरफ्तार
भोरे थाना क्षेत्र के भिंगारी रोड में हाई स्कूल के समीप रविवार को पुलिस ने वाहन जांच के दौरान 3.6 ग्राम में स्मैक व दो बाइक को जब्त करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। खबर के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। जिसके आधार पर कार्रवाई की गई। जिनकी पहचान हुस्सेपुर उपाध्यक्ष टोला के रवि दुबे और अमित दुबे सिसई के मिथिलेश कुमार आदि के रूप में हुई है।