टोंक: जयपुर-कोटा हाईवे पर टैंकर हादसे में सड़क पर फैला तेल, भीड़ ने किया लूट
Tonk, Tonk | Apr 18, 2026 टोंक जिले में जयपुर-कोटा नेशनल हाईवे पर दाखिया के पास सरसों तेल से भरा टैंकर हादसे का शिकार हो गया। पीछे से तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से टैंकर क्षतिग्रस्त हो गया और तेल सड़क पर बहने लगा। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई और लोग बर्तनों में तेल भरने लगे, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।