कोरबा: महिला आरक्षण बिल पर प्रेस वार्ता में पूर्व मंत्री जयसिंह ने तीखे तेवर दिखाए, कोरबा के अवैध कारोबार पर साधा निशाना
Korba, Korba | Apr 20, 2026 महिला आरक्षण बिल को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने तीखी राजनीतिक प्रतिक्रिया देते हुए जिले में बढ़ते अवैध कारोबार और प्रशासनिक नियंत्रण पर गंभीर सवाल उठाए। पूर्व मंत्री ने विशेष रूप से कहा कि कोरबा जैसे औद्योगिक जिले में आज भी कोयला, रेत और डीज़ल की चोरी खुलेआम जारी है.