हज़ारीबाग: अक्षय पात्रा का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश जारी
हजारीबाग के डेमोटांड़ स्थित अक्षय पात्रा फाउंडेशन का उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने रसोई संचालन, संसाधन व मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा करते हुए बॉयलर, स्टीम कनेक्शन और वेजिटेबल कोल्ड रूम के लंबित कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही जल प्रबंधन, वेस्ट मैनेजमेंट, मैनपावर, ड्रेनेज सुधार, स्वच्छता एवं 24 घंटे सक्रिय सीसीटीवी निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण में जिला शिक्षा अधीक्षक व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।