हज़ारीबाग: हजारीबाग नगरनिगम आम चुनाव: प्रत्याशियों का जनसंपर्क अभियान तेज, मतदाताओं से विकास के लिए समर्थन मांगा
हजारीबाग नगरनिगम आम चुनाव को लेकर शहर में चुनावी माहौल पूरी तरह गर्मा गया है। मंगलवार को एग्यारह बजे चुनाव मैदान में उतरे विभिन्न पदों के प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों के साथ जनसंपर्क अभियान तेज कर चुके हैं। प्रत्याशी घर-घर जाकर मतदाताओं से संवाद कर रहे हैं और अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं।